Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeउत्तर प्रदेशनगर निगम ने चलाया वसूली अभियान, टैक्स नहीं जमा किया तो होगी...

नगर निगम ने चलाया वसूली अभियान, टैक्स नहीं जमा किया तो होगी कुर्की

नगर निगम ने शहर में टैक्स बकायेदारों के घरों पर दस्तक देनी शुरू कर दी है. निगम के कर अधीक्षक के नेतृत्व वाली टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स की वसूली शुरू कर दी है. इसके साथ ही हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स मिलाकर टोटल 58 करोड़ की वसूली निगम द्वारा की जाएगी. इस टोटल बकाया की वसूली होने तक निगम का वसूली अभियान जारी रहेगा. इसके साथ ही जो लोग टैक्स जमा नहीं करेंगे उनके खिलाफ कर अधिनियम के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी.

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने न्यूज 18 लोकल को बताया कि नगर विकास अनुभाग द्वारा नगर निगम मुरादाबाद को 58 करोड़ की वसूली का लक्ष्य दिया गया है. उस लक्ष्य को हमें 31 मार्च 2022 तक पूरा करना है. लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शहर के जो भी बड़े बकायेदार हैं उनको नोटिस भेजने के बाद यदि वो बैलेंस नहीं जमा करते हैं तो उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी. यह वसूली आम आदमियों के साथ-साथ ही सरकारी विभागों से भी की जा रही है. सभी से लगातार संपर्क किया जा रहा है और बकाया धनराशि जमा करने की अपील की जा रही है. आरती सिंह ने बताया कि सरकारी विभाग पर करीब 15 करोड़ की धनराशि निगम की निकल रही है. बाकी की धनराशि निजी भवनों पर निकल रही है. इस तरह से कुल 58 करोड़ की टोटल धनराशि प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सरकारी विभाग में पुलिस विभाग लोक निर्माण विभाग, आयकर विभाग, डाक विभाग, स्कूल, कॉलेज, परिवहन विभाग, बीएसएनएल कार्यालय इत्यादि को 504 के अंतर्गत मांग बिल दिया गया है. उसके बाद 512 के अंतर्गत मांग नोटिस और कुर्की वारंट जारी किए जाएंगे. ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ निगम द्वारा कुर्की की करवाई की जाएगी.

Share Now...