जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को नगर कोतवाली पुलिस ने शहर के विभिन्न होटलों पर छापेमारी की, जिससे होटल संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लंबे समय से मिल रही शिकायतों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान होटलों में ठहरे कई युवक-युवतियों से पूछताछ की गई। बता दें कि जौनपुर जैसे नगर में होटलों से आये दिन आने वाली शिकायतों और गलत गतिविधियों के कारण पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान होटलों में ठहरे कई युवक और युवतियों से पूछताछ की गई।

पुलिस ने उनकी पहचान से लेकर ठहरने के कारणों तक की जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान कुछ संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि भी हुई है, हालांकि पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यह अभियान कई घंटों तक चला, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। ऐसी शिकायत अक्सर मिलती रहती है कि होटलों में अनैतिक गतिविधियों की चहल कदमी रहतीं है, जिस पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की। फिलहाल होटल संचालकों को आवश्यक कागजात दुरुस्त रखने और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। नगर कोतवाल ने मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि नगर के तमाम होटलों में नियमों की अनदेखी पाई गई, जिसे दुरूस्त करने का निर्देश देकर छोड़ दिया गया है। इस दौरान कई बिन्दुओं पर जांच की गई। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी इस तरह की कार्यवाही की जा सकती है।



