- 50 लाख लगत से दो स्टील मोबाइल टॉयलेट, पांच स्टील टैंकर, एक टाटा एसीआई मय केमिकल का हुआ लोकार्पण
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा गुरुवार को दोपहर 15वॉ वित्त आयोग निधि से दो (6 सीटर) स्टील मोबाइल टॉयलेट के साथ पांच स्टील टैंकर व एक टाटा एसीआई मय केमिकल छिड़काव का नगर पालिका चेयरमैन कपिलमुनि उमरवैश्य व अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इस दौरान चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य ने बताया कि इनकी लागत करीब 50 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास में कोई कोर कसर नही छोडूंगा। प्रत्येक क्षेत्र में नगर का विकास किया जा रहा है। आगे जिक्र करते हुए उन्होने बताया कि इनसे नगर में आवश्यकता अनुसार जलापूर्ति में और तेजी लाई जाएगी व नगर को स्वच्छ बनाने में और अधिक मदद मिलेगी। सटवा चुंगी से दौलतिया हनुमान मंदिर तक रोड लाइट लगवाया जा चुका है। आने वाले समय में नगर का और अधिक चतुर्दिक विकास और तेजी से किया जाएगा। भाजपा के शासन काल में नगर का विकास प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से हो रहा है। आगे भी अन्य विकास के कार्य तेजी के साथ कराए जाएंगे जिससे क्षेत्रवासियों को और सुविधा मिल सके। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य, अधिशाषी अधिकारी अखिलेश तिवारी, जलकल अभियन्ता शिवानन्द वास्को, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल, लिपिक ओंकार नाथ, ज्ञान प्रकाश, आलोक कुमार के साथ ही सभासदगण मौजूद रहे।



