Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरनंद के घर आनंद भयो जै कन्हैयालाल की झांकी ने लुभाया

नंद के घर आनंद भयो जै कन्हैयालाल की झांकी ने लुभाया

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में चल रही भागवत कथा में डा. संजय कृष्ण सलिल महराज की नंद के घर आनंद भयो जै कन्हैयालाल की यह दृश्य लोगों को भा गया। गजेन्द्र मोछ वामन चरित्र, समुद्र मंथन, रामकथा, कृष्ण जन्म का भी दर्शन श्रोताओं व भक्तों को भा गया। बता दे कि कथा १७ से २३ नवम्वर शाम ४ से ७ बजे तक सदभावना पुल के पास गोल्ड पैलेस कीर्तिकुंज ज्वेलर्स के बगल में चल रही है जिसका प्रसारण भक्ति चैनल पर भी किया जा रहा है। यह कथा नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोगार्थ की जा रही है। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर भारत में ही नहीं बल्कि सारे विश्व में दिव्यांगों की सेवा के लिए जाना जाता है। संस्थान दिव्यांगो के लिए कृत्रिम अंग प्रदान करने, शल्य क्रिया, शिक्षा देना, निराश्रित को भेजन सामाग्री देना, विभिन्न प्रशिक्षण देना, दवाई व हेल्थ शिविर, सिलाई मशीन, कम्प्यूटर प्रशिक्षण मोबाइल रिपेयरिंग, सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करना, जरूरत मंदो की सहायता व सामाग्री वितरण जैसे पुनीत कार्यो से उन्हें समाज में सम्मान दिलाना, आत्म निर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है जिसका लाभ पांच लाख से अधिक लोगों ने उठाया। ऐसे कार्य में सभी की मदद मिले संस्थान को दान भी देकर रसीद प्राप्त कर  लेना चाहिए जिसका लाभ आयकर छूट मे भी मिलता है। आज के प्रमुख अतिथियों में मनीष कुमार वर्मा जिलाधिकारी, दीप प्रज्जवलन जितेन्द्र उपाध्याय बार असोसिएशन के अध्यक्ष संदीप वर्मा, नव दीप वर्मा, प्रबंधक राजीव सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, कार्यक्रम आयोजक नन्हे लाल वर्मा, सनी वर्मा, प्रियम वर्मा सहित कई गणमान्य, व्यवसायी, जिला प्रशासन, शिक्षा जगत, समाजसेवी, व्यापारी, धर्म प्रेमी बहुत सारे लोग उपस्थित हुए जिनको महराज के हाथो धार्मिक उपहार, गंथ, गले पट्टी व शाल देकर सम्मानित किया गया। आयोजक नन्हे लाल वर्मा ने सभी अतिथियों को व्यास मंच ले जाकर सम्मान दिलाकर विदा किया।

Share Now...