जौनपुर धारा, खेतासराय। भारती विद्यापीठ के वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर व्ाâालेज का 22वां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। छात्राओं की प्रतिभा देख लोगों ने खूब प्रशंसा की। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र देव पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं के मां सरस्वती की वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। रागनी आदि छात्राओं ने डांडिया झूमर नृत्य पर खूब तालियां बटोरी। आंचल संजना आदि ने सेव द ट्री पर अभिनय प्रस्तुत कर वृक्ष बचाओ वृक्ष लगाओ के लिए प्रेरित किया। फ्लावर नृत्य की प्रस्तुति कर गुंजा, आयशा, नंदिनी आदि छात्राओं ने वाहवाही लूटी। कौव्वाली, आर्मी नृत्य, सामूहिक नृत्य आदि कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। डीआईओएस श्री पाण्डेय ने लड़कियों की शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने छात्राओं की ओर से बनाए गए माडल का निरीक्षण किया। अध्यक्षता डा. उमादत्त मिश्र तथा संचालन डा. अजय कुमार तिवारी ने किया। प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत स्वागत भाषण से किया। प्रधानाचार्य सुनीता मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, सफिया खान, रमाशंकर पाठक, विकेश उपाध्याय, संजय कुमार, शाहिद नईम, डा. शोभनाथ पांडेय, राजेश कुमार यादव, नीता उपाध्याय, विनोद कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

Previous article
Next article


