Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधूमधाम व अकीदत से मनाया गया ईद का त्योहार

धूमधाम व अकीदत से मनाया गया ईद का त्योहार

  • मुस्लिम बहुल इलाकों में रही धूम, बच्चों में रहा काफी उत्साह

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाईचारे और नेकी का पैगाम देने वाला त्योहार ईद-उल-फित्र का त्योहार शनिवार को शहर और पूरे जनपद में जोश-ओ-खरोश तथा अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह हुई सामूहिक नमाज में मुल्क में अमन-चैन और कौम की खुशहाली की दुआ की गई। दिन भर ईद की बधाई देने और सेंवई तथा अन्य पकवान खाने-खिलाने का सिलसिला चलता रहा। जिले की गंगा-जमुनी तहजीब के मुताबिक हिंदू भाइयों ने पूरे उल्लास के साथ हिस्सा लेकर त्योहार की खुशी दोगुनी कर दी। ईंद को लेकर वैसे तो पिछले कई दिनों से जबरदस्त उत्साह दिखाई पड़ रहा था। शुक्रवार की शाम चांद के दीदार के बाद आधी रात के बाद तक बाजार रौनक रहे तो शनिवार को सवेरे से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में काफी चहल-पहल रही। नमाज के वक्त से घंटों पहले ही कुर्ता-पायजामा पहने युवाओं, बड़े-बूढ़ों तथा रंग-बिरंगे कपड़े पहने बच्चों का रेला शाही ईदगाह और सदर इमामबाड़े एवं अन्य इबादतगाहों की तरफ चल पड़ा।

शहर के मछली शहर पड़ाव स्थित ऐतिहासिक शाही ईदगाह में ईद की नमाज हजरत मौलाना अलहाज जाहिद सिद्दीकी की इमामत में सकुशल संपन्न हुई। नमाज से पूर्व तकरीर करते हुए हजरत मौलाना ने बताया कि यह ईद का दिन बेशुमार खुशियों का दिन है जब अल्लाह का बंदा पूरे 1 महीने के रोजे मुकम्मल कर लेता है तो अल्लाह अपने फरिश्तों के जरिए बंदों पर रहमते बरसाते हैं, आज मांगी हुई हर दुआ कबूल होती है। उन्होंने लोगों को हर हराम चीज से बचने और सही रोजी की तलाश कर अपना जीवन यापन सादगी से बिताने के लिए हिदायत दी। वहीं ऐतिहासिक शाही ईदगाह में लगभग 25 हजार लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। इससे पहले हजरत मौलाना ताज, मौलाना अशफाक ने भी अपनी तकदीर के जरिए लोगों को एकजुट रहने वह आपस में अमन व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। नमाज के बाद दुआ में पूरे देश दुनिया में अमन व अमान के लिए दुआएं की गई। इस मौके पर ईदगाह कमेटी के सदर मिर्जा दावर बैग, सेक्रेटरी मो. शोएब खान, नेयाज ताहिर शेखू, रियाजुल हक, हाजी इमरान, ताज मोहम्मद, अबूजर अंसारी, हफीज शाह आदि लोग मौजूद रहे। ईदगाह के बाहर जिले के उच्च अधिकारियों सहित प्रशासन के तमाम लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में ईदुलफितर की नमाज शाही ईदगाह और सदर इमामबाड़ा बेगमगंज ईदगाह के अलावा जिले की मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में अदा कराई गई। इसी क्रम में ईदगाह सदर इमामबाड़ा बेगमगंज में शिया जामा मस्जिद नवाब बाग के पेश इमाम एवं जामिया ईमानिया नासिरया के प्रिंसिपल मौलाना महफुजुल हसन खां ने अदा कराई। उन्होंने तमाम नमाजियों को एवं देशवासियों को ईद की मुबारकबाद पेश की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि ईद की खुशियों का वास्तविक हकदार रोजेदार हैं जो महीने भर रोजा रखकर अल्लाह के महबूब बन्दे बन जाते हैं उन्हें गुनाहों से निजात हासिल होती है। रमजान की इबादत का ईनाम ईदुलफितर है। दूसरी नमाज पहली नमाज के सम्पन्न हो जाने पर दूसरी नमाज मौलाना आगा आबिद अली खान नजफी ने पढ़ाया। शिया जामा मस्जिद नवाब बाग के मुतवल्ली शेख अली मंजर डेजी ने भी मुबारकबाद पेश की तथा रमजानुल मुबारक और ईद के सुव्यवस्थित सम्पन्न होने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका परिषद प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।

Share Now...