Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरधार्मिक स्थलों के एनएसएस स्वयंसेवको ने कि साफ सफाई

धार्मिक स्थलों के एनएसएस स्वयंसेवको ने कि साफ सफाई

जौनपुर। राजबहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुलालपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सेविकाओ ने शिविर के माध्यम से धार्मिक स्थलों की साफ सफाई की और मौसमी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया । शिविर रैली मीरापुर पोटरिया छतौरा गुलालपुर में शिविर के माध्यम से धार्मिक स्थलो मंदिरो स्कूल की साफ सफाई की । इस दौरान प्राचार्य डॉ ज्योतिष प्रकाश मौजूद रहे। वही रामकिसुन सिंह महाविद्यालय सिद्धीकपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने  कार्यक्रम अधिकारी डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह एवं स्वेक्षा प्रजापति के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के तहत रैली निकाल कर ग्रामीण लोगों को स्वच्छता के महत्व को संदेश दिया। दूसरे शत्र में मुख्य अतिथि वी.ब.सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय के डीन और रोवर्स रेंजर्स जिला कमिश्नर  प्रो. अजय दूबे  ने कहा कि विद्यार्थियों में कौशल विकास , नेतृत्व और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य है।  विशिष्ट अतिथि  डॉ. वंदना सरकार ने महिला सशक्तिकरण विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता गौरव सिंह और संचालन संध्या यादव ने किया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय सिद्धीकपुर में सैदपुर गङऊर प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम वासियों के साथ दहेज प्रथा पर लोगों को जागरूक किया और कहां की बेटियां अब हर क्षेत्र में सफलता पा रही हैं उन्हें दहेज देने की जरूरत नहीं होगी, लोग उनके लिए खुद खड़े रहेंगे  इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राकेश कुमार सरोज, सरवन कुमार मौजूद रहे।

Share Now...