जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद पुलिस ने शनिवार को हौज तिराहे के पास से एक गांव की 16वर्षीय किशोरी से धमकी देकर छह माह से दुष्कर्म करने के आरोपी को तहरीर मिलने के बाद 12घण्टे के अन्दर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की देर शाम को किशोरी के परिजनों ने घटना की तहरीर दिया था। उक्त 16वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक 22वर्षीय छह महीने पूर्व गांव के बाहर स्थित बगीचे में जबरदस्ती युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया।उसके बाद किशोरी की माँ को मारने की धमकी देकर गांव के बाहर स्थित आम के बगीचे में उससे अक्सर बुलाकर दुराचार करने लगा। होली के दिन लड़की के माँ को कुछ शक हुआ। उन्होंने पुत्री पर दबाव बनाया तो वह सच्चाई बता दी।जिसके बाद माँ की तबियत खराब हो गयी। उसे अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। किशोरी का पिता सऊदी अरब में रहता है।उससे राय करके शुक्रवार को आरोपी युवक के विरुध मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव व एसआई धनुषधारी पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली के आरोपी हौज तिराहे पर है।उसे मौके पर जाकर गिरफ्तार कर लिया।थानाप्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान सम्बन्धित न्यायालय को भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकडे गये युवक पर पूर्व में भी जफराबाद थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Previous article
Next article


