जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत उचौरा बाजार में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे दो बाइकों में जोरदार भिड़न्त हो गयी। इस दुर्घटना में एक बाइक चालक लालमनि पाण्डेय पुत्र मुरलीधर पाण्डेय निवासी जलालपुर थाना सरायममरेज जिला प्रयागराज गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे एम्बुलेन्स के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया पहुंचवाय, जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच चुके थे और उसे स्वरुपरानी नेहरु अस्पताल प्रयागराज लेकर गये जहां उसका इलाज चल रहा है।
― Advertisement ―
मौत को दावत दे रही हैं खुली नालियां और गड्ढे, बड़े हादसों का इंतज़ार कर रहा नगर पालिका प्रशासन
जौनपुर। ऐतिहासिक शहर जौनपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में खुली नालियां और गहरे...
दो बाइको में हुई भिड़न्त, एक घायल

Previous article
Next article


