Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरदेसी तमंचे के साथ युवक की सेल्फी वायरल, तलाश रही पुलिस

देसी तमंचे के साथ युवक की सेल्फी वायरल, तलाश रही पुलिस

जौनपुर। सोशल मीडिया पर दो युवकों की एक तस्वीर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक के हाथ में देसी तमंचा दिखाई दे रहा है। तस्वीर सामने आने के बाद से फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर लोगों ने युवकों की पहचान कर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि फोटो में दिख रहे युवक सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव के रहने वाले हैं। इस दावे के बाद थाना सरायख्वाजा पुलिस ने वायरल तस्वीर का संज्ञान लिया है और इसकी सत्यता की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वायरल तस्वीर में दोनों युवक कंधे पर गमछा डाले हुए नजर आ रहे हैं। इनमें से एक ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी है, जबकि दूसरा युवक लाल धारियों वाली हल्की रंग की शर्ट में है। लाल शर्ट पहने युवक के हाथ में तमंचा साफ दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर मल्हनी क्षेत्र में खींची गई बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि वायरल फोटो की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि तस्वीर कहां की है और इसमें दिख रहे युवक कौन हैं। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...