Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरदेवी जागरण में पूरी रात झूमते रहे श्रोता

देवी जागरण में पूरी रात झूमते रहे श्रोता

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पवांरा क्षेत्र क पवरडीह में देवी जागरण का आयोजन किया गया। कलाकारों ने भी अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। देवी जागरण में देवी गीतों पर पूरी रात श्रोता झूमते रहे। जय मां विंध्यवासिनी मंदिर पर क्षेत्र के विद्वान पंडित पंडित मोनू महाराज जी मां का भव्य श्रृंगार किया। पूजन अर्चन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही मां के पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान देवी जागरण के आयोजन में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीत एवं झांकी प्रस्तुत कर श्रोताओं को पूरी रात बांधे रखा। कार्यक्रम के शुभारंभ में निगम म्यूजिकल जागरण ग्रुप के गायक बच्चा जान व लालचंद निगम ने गणेश वंदना के गीत ‘गजानन आ जाओ…’ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रयागराज से चलकर आई गायिका इंदिरा स्नेही के देवी गीत पर श्रद्धालू को झूमने पर मजबूर कर दिया। पंडित मोनू महाराज ने कलाकारों को मां की चुनरी भेंट सम्मानित किया। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, उमाशंकर गुप्ता, प्रभुनाथ मिश्रा, जयश्री प्रसाद मिश्रा, बजरंगी प्रसाद, ब्रह्मदेव, विजय शंकर, केशव प्रसाद, लालजी राम, अकबाल, सालिक राम आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...