Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरदेव दीपावली पर जगमग हुए जौनपुर के तमाम घाट

देव दीपावली पर जगमग हुए जौनपुर के तमाम घाट

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को जौनपुर में धूमधाम से देव दीपावली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के तमाम घाट महोत्सव का आगाज व दीपों से जगमगा उठे। देव दीपावली के बारे में कहा जाता है कि यह महोत्सव दीपावली के 15 दिन बाद मनाया जाता है।

पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार देवता भी इस दिन देव दीपावली मनाने पृथ्वी पर आते है। जौनपुर के सभी घाटों पर दीप दान कर यह महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। रविवार की शाम इस महोत्सव का अद्भुद अलौकिक अकल्पनीय नजारा देखने को मिला। शाम होते ही दीपों की रोशनी से मन्दिर परिसर व पवित्र कुण्ड जगमग हुआ। स्थानीय कलाकारों घाट के किनारे पर युवाओं द्वारा बनाई गई रंगोली आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं। इस मौके पर महिलाए, पुरुष, बच्चे समेत हजारों की संख्या में लोगों ने घाटों पर धूमकर सुन्दर दृश्य का अवलोकन किया।

Share Now...