Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरदुर्घटना को दावत दे रहा 11 हजार वोल्ट तार के सहारे लटका...

दुर्घटना को दावत दे रहा 11 हजार वोल्ट तार के सहारे लटका खम्भा

विभाग की लापरवाही से हो सकती है बड़ी घटना

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के कई क्षेत्रों में जर्जर विद्युत पोल दुर्घटना को दावत देते नजर आ रहें है। जिसके सम्बन्ध में विभाग के जिम्मदारों को जानकारी तो है लेकिन जिम्मेदारी के उदासीनता के कारण इन पोलों का वारा-न्यारा नहीं हो पा रहा है। जिसका खमियाजा कभी भी क्षेत्रिय लोगों व राहगीरों को  भुगतना पड़ सकता है। बतातें चलें कि नगर के मोहल्ला ताड़तला से तूतीपुर जाने वाले रोड पर 11 हजार वोल्ट तार के सहारे जर्जर विद्युत पोल महीनों से लटका पड़ा हुआ है। हालाकि उक्त खम्भे पर किसी तार का भार तो नहीं है लेकिन ११ हजार वोल्ट के सहारे लटका यह तार कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। यह मोहल्ला घनी आबादी होने के कारण व सकरी गली होने से यहाँ से हर समय लोगों का आवागमन होता रहता है। इतना ही नहीं इस मार्ग से स्कूली वाहनों का आना-जाना भी लगा रहता है लेकिन विभाग आंखे मूंदकर बैठा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त पोल कुछ दिन पहले ही जर्जर हो चुका था। जिसकी सूचना विभाग को देने के बाद दूसरा पोल तो लगा दिया गया, लेकिन इस पुराने पोल को हटाया नहीं गया। विभाग की इस लापरवाही से कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। यहां पर स्थित पोल जिस तार के सहारे लटक रहा है उस पर ११ हजार वोल्ट की सप्लाई दौड़ रही है। उक्त स्थान पर यह भी स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है कि यदि ११ हजार वोल्ट का तार न होता तो वह पोल कई लोगों को घायल कर चुका होता।

Share Now...