― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरदुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, लाखों का नुकसान

दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, लाखों का नुकसान

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अयोध्या मार्ग स्थित चिरैयामोड़ रेलवे क्रासिंग पर इंडस्ट्रियल एरिया के मोती आहार मील से मैदा लादकर जा रहा ट्रक अनियन्त्रित होकर आधा दर्जन दुकानों को तोड़ता हुआ एक दुकान में घुस गया। बताया जाता है कि दुर्घटना में कई लाख रुपये मूल्य के सामान का नुकसान हुआ। फिलहाल ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक सिकंदर यादव मैदा लाद देर रात बिहार जा रहा था। चिरैया मोड़ पर ताखा पश्चिम गांव निवासी पिंटू पासवान की डेयरी उत्पाद की दुकान है। बगल में अनिल कुमार की बर्तन दुकान, राकेश की कबाड़ दुकान समेत सब्जी व फल समेत आधा दर्जन गुमटी को ट्रक ने तहस नहस कर दिया।

Share Now...