Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदीक्षांत समारोह में प्रवक्ता मो.आमिर को मिली पीएचडी की उपाधि

दीक्षांत समारोह में प्रवक्ता मो.आमिर को मिली पीएचडी की उपाधि

जौनपुर धारा, खेतासराय। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 27वां दीक्षांत समारोह का आयोजन गुरूवार को महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में किया गया। जिसमें सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले स्नातक एवं स्नातकोत्तर मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही साथ शोधकार्य पूरा करने वाले छात्रों को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। जिसमें बद्दोपुर गाँव निवासी मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद रफीक को उर्दू विषय से पीएच.डी. उपाधि प्राप्त हुई। जिससे शुभचिंतको में खुशी की लहर छा गई तथा बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।

विदित हो कि डा.मो.आमिर मिर्ज़ा अनवर बेग इण्टर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान से ही मेधावी छात्र के रूप क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई, तब से वह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और धीरे-धीरे करवा बढ़ता गया। उच्चशिक्षा के लिए उन्होंने पीयू से शोधकार्य पूरा किया। जिससे विश्वविद्यालय के 27वां दीक्षांत समारोह में 222 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया। जिसमें प्रवक्ता मोहम्मद डा.आमिर भी थे। आमिर वर्तमान समय में कलान महाविद्यालय में उर्दू विभाग में प्रवक्ता के पद पर अपनी सेवा दे रहे है। इस उपाधि मिलने से शुभचिंतको व महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर छा गई तथा बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में डॉ.अबु उमर, मो.फैसल, मंसूर अहमद, मो.ताहिर, शहज़ादे अहमद आदि लोगों ने बधाई दिया।

Share Now...