Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनदिलचस्प है शाहरुख खान के ड्रीम होम की कहानी

दिलचस्प है शाहरुख खान के ड्रीम होम की कहानी

बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान फिल्मों की तरह पर्सनल लाइफ भी शानो-शौकत के साथ जीते हैं और इसका सबसे बड़ा गवाह है उनका आलीशान बंगला ‘मन्नत’, मुंबई के बांद्रा में स्थित शाहरुख खान के बंगले की कीमत आज 200 करोड़ रुपये है. लेकिन इसकी कहानी और भी दिलचस्प है. आइये जानते हैं आखिर शाहरुख खान ने ये बंगला कब और कितने में खरीदा?मुंबई के बांद्रा में स्थित शाहरुख खान की आलीशान कोठी ‘मन्नत’ के बाहर हमेशा फैन्स का जमावड़ा लगा रहता है. कई खास मौकों पर किंग खान बंगले से बाहर आकर फैन्स को विश करते हैं. शाहरुख खान का बंगला मन्नत करीब 27 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है. किंग खान की इस पर पहली नजर 1998 में पड़ी जब वे अपनी फिल्म यस बॉस की शूटिंग बांद्रा में कर रहे थेइस बंगले को पहले विला विएना के नाम से जाना जाता था और इसके मालिक नरीमन दुबाश थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान का मन बंगले पर इस कदर आया कि उन्होंने इसके मालिक से मिलने का फैसला किया.रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान ने 2001 में इस बंगले को 13 करोड़ से ज्यादा की कीमत में खरीदा. शुरुआत में शाहरुख ने इसका नाम जन्नत रखा लेकिन 2005 में नाम बदलकर मन्नत रख दिया.रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान ने 2001 में इस बंगले को 13 करोड़ से ज्यादा की कीमत में खरीदा. शुरुआत में शाहरुख ने इसका नाम जन्नत रखा लेकिन 2005 में नाम बदलकर मन्नत रख दिया.मन्नत 1920 में बना ग्रैंड 3 हैरिटेज विला है. खास बात है कि इसे मॉडर्न इटालियन आर्किटेक्ट के साथ बनाया गया है. 6 मंजिला इस बंगले में जिम, स्विमिंग पूल और प्राइवेट मूवी थियेटर हैइस बंगले को खरीदने के बाद शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मिलकर इसे सजाया और संवारा. गौरी खान एक इंटीरियर डिजाइनर हैं.13.32 करोड़ रुपये में खरीदे गए इस बंगले की कीमत अब बढ़कर 200 करोड़ रुपये के आसपास जा पहुंची है. यानी 20 साल में इसकी प्राइस 15 गुना से ज्यादा बढ़ गई है.एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘विला विएना’ को बेचने की कोशिशें जारी थो तो सबसे पहले इसे खरीदने का ऑफर सलमान खान को दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था.

Share Now...