Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरदानवीर भामा शाह की जयंती पर व्यापारियों का किया गया सम्मान

दानवीर भामा शाह की जयंती पर व्यापारियों का किया गया सम्मान

जौनपुर। दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस पर सर्वोच्च कर देने वाले व्यापारियों को भामाशाह सम्मान तथा समाज में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों के सम्मान पर लोक भवन सभागार लखनऊ से आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि भामाशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व हमारे लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप और भामाशाह ने त्याग तपस्या और बलिदान देकर देश को नई ऊंचाइयों को ले जाने का प्रयास किया। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को पुस्तक, पुष्पगुच्छ, शॉल देकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इतिहास में महाराणा प्रताप के साथ भामाशाह का नाम भी स्वर्णिम अक्षर में सदैव के लिए अमर हो गया हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा जीएसटी देने वाले जनपद के व्यापरी कीतिकुंज ग्रुप, पाठक आटोमोबाइल, एक्सप्रेस टर्फ ग्लास, जायसवाल आयरन स्टोर, बालाजी इण्टरप्राइजेज, शारदा ट्रैक्टर, प्रिया आटो को सम्मानित किया गया तथा जनपद के निवेशकों खुशबू सिंह, विनय कुमार सिंह, अमित अग्रवाल, सुधान्शू गुप्ता, ब्रजेश यादव को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। राहुल पाठक और मोहम्मद शहाबुद्दीन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व रामअक्षयबर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, जीएसटी से सुरेंद्र कैथल, डीसी कंचन सिंह, व्यापारीगण दिनेश टण्डन, आईबी सिंह सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...