जौनपुर। बुधवार को सी.आई.टी.यू., एफ.एम.आर.ए.आई.एवं यू.पी.एम.एस.आर.ए. के संयुक्त आह्वान पर देश के समस्त दवा प्रतिनिधियों के साथ जौनपुर के 500 से भी अधिक दवा प्रतिनिधि राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल रहे और अपनी 29 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी जौनपुर को सौंपा। इसी संदर्भ में यूपीएमएसआरए जौनपुर यूनिट ने कुल 11टीमों का गठन करके सख्ती से पूरे जनपद में हड़ताल का अनुपालन सुनिश्चित किया। जनपद में काम करने वाले दवा प्रतिनिधियों को जागरूक किया गया। राष्ट्रव्यापी हड़ताल कार्यक्रम के क्रम में सभी साथी एक सभा के आयोजन में सम्मिलित हुए, जिसे राज्य कार्यकारिणी सदस्य साथी राजेश रावत ने कहा कि सरकारी कार्यवाही के अभाव के में सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को उनके नियोक्ताओं द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न अनुचित श्रम प्रथाओं का शिकार होना पड़ता है। नियोक्ता, बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम और अन्य श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। वे नियमित रूप से कर्मचारियों को धमका रहे हैं और अपमानित कर रहे हैं। नियोक्ता, यूनियन नेताओं और श्रमिकों के विरोध करने के लोकतांत्रिक और कानूनी अधिकार को दबाने के लिए उनके खिलाफ झूठी पुलिस शिकायतें दर्ज कर रहे हैं। ईकाई सचिव साथी अजय चौरसिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सेल्स प्रमोशन एम्प्लाइज के 44श्रम कानून के साथ छेड़खानी किया जा रहा है जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नही किया जाएगा। केंद्र सरकार इस कानून में परिवर्तन के माध्यम से जो कुठाराघात कर रही है। यह हमारे हितों की अनदेखी है। इसलिए आज की हड़ताल के माध्यम से हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि हमारे हितों को प्रभावित करने वाले कानून को तत्काल प्रभाव से निरस्त करें। आज की हड़ताल को सफल कराने में विजय श्रीवास्तव, अच्युत दुबे, अजय सिंह, अमित रंजन श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, अरुण सिंह, विशाल साहू, सुनील चौधरी, आकाश साहू, अजीत मौर्या, अनूप श्रीवास्तव, अखिलेश यादव के साथ समस्त कार्यकारणी की अहम भूमिका रही।
― Advertisement ―
धान की रोपाई कर रहे मां-बेटे की करंट से झुलसकर मौत
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उतरगावां में शनिवार की शाम एक बड़े काश्तकार के खेत में धान की रोपाई करते समय करंट...
दवा प्रतिनिधियों का अखिल भारतीय हड़ताल
