- पिड़ित नें एसडीएम केराकत को प्रार्थना पत्र देकर लगायी न्याय की गुहार
- एसडीएम न्यायालय में फाट बटवारे का वाद है दाखिल
केराकत। भूमाफिया द्वारा बैसट्टा की आड़ में धड़ल्ले से दलित की भूमि विक्री करनें का कार्य किया जा रहा है। केराकत तहसील क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में आराजी नम्बर 1151 व 1157 की भूमि 4 सगे भाइयों के नाम था। जिसमें से दो भाई विश्वनाथ और अमरनाथ द्वारा सम्पूर्ण अंश बेच दिया गया। जब कि शेष दो भाई रामनाथ व शोभनाथ पुत्रगण स्व.पतिराम सरोज का हिस्सा बचा हुआ है। जिस पर भूमाफिया राजेश कसौधन पुत्र जितेन्द्र कसौधन जो कि शातिर किस्म का गोल बन्द व्यक्ति है। धन और बाहुबल के दम पर रामनाथ और शोभनाथ सरोज की हिस्से की जमीन पर बाउंड्रीबाल जबरिया बनाकर कब्जा कर दोनों भाइयों के घरों पर चढ़कर अपने गिरोह के साथ भद्दी-भद्दी गालियां देने के साथ आये दिन जान-माल की धमकी दी जा रही है। इस सम्बन्ध में दोनों भाइयों रामनाथ और शोभनाथ द्वारा एसडीएम केराकत को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई। जिस पर एसडीएम नें अवैध निर्माण पर रोक लगा दिया है। इस सम्बन्ध में एसडीएम न्यायालय में फाट बटवारे का वाद चल रहा है।


