Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरदबंगों पर जमीन निर्माण कर कब्जाने का आरोप

दबंगों पर जमीन निर्माण कर कब्जाने का आरोप

  • पीड़ित ने मुख्यमंत्री व राज्यमंत्री से की शिकायत

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव में भूमाफिया दबंगों द्वारा जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने मुख्यमंत्री व राज्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों से लिखित पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। दबंगों द्वारा जमीन पर जबरन कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने की मांग की है। क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव में गाटा संख्या 2644 नं. की जमीन है जिसका मामला तहसीलदार कोर्ट में चल रहा है। इसके पीछे का कारण है वरासत के दौरान रामनयन पुत्र अदालती यादव का नाम नामांतरण में छूट गया था जिसके लिए उन्होंने नाम अंकित करवाने के लिए तहसीलदार के यहां अपील की और सक्षम अधिकारियों के यहां भी अपील की है लेकिन इसी दौरान वादी का आरोप है कि पड़ोसी लाठी-डंडे हथियार के दम पर उनकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। इस मामले पर पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन काम रोका नहीं गया। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव से भी लिखित प्रार्थना पत्र दे दबंगों द्वारा जमीन कब्जा करने को लेकर रोकने की मांग किया है। पीड़ित ने कहा है कि दबंग लोग उनके जमीन पर जबरदस्ती निर्माण करा रहे हैं। अगर निर्माण नहीं रोका गया तो जिला मुख्यालय पर धरने के लिए बाध्य होंगे।

Share Now...