जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। कस्बे के आजाद नगर में नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। मुंगराबादशाहपुर नगर निकाय चुनाव के 25 वार्डो के लिए लोगों ने आवेदक का फॉर्म लिया। अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष राममूर्ति सरोज ने कहा कि पार्टी में दगाबाज धोखे बाजो के लिए कोई जगह नहीं है। निष्ठावान सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी ने पहले भी सम्मान दिया है, और आगे भी दिया जाएगा। आगे कहा कि यह समाजवादी पार्टी है जो चंदा देकर भी चुनाव लड़वाती है। पूर्व ब्लाक प्रमुख रामचंद्र यादव ने कहा कि पार्टी का हर एक नेता कार्यकर्ता कोई कसर नहीं रखेगा। पार्टी की सहमति के आधार पर ही प्रत्याशी उतारा जाएगा। विधानसभा प्रभारी रामलाल पाल ने कहा कि या चुनाव भाजपा सरकार के काले कारनामे उजागर करेगा और सपा की बड़ी जीत होगी। सपा नेता राहुल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ चुनाव की तैयारी में जुटे। नगर अध्यक्ष तमजीद असरफ ने सभी वार्डों के आवेदकों से निवेदन किया कि आप लोग अपने-अपने वादों में जाकर मजबूती के साथ सपा के विकास कार्यों की गिनती गिनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजमूर्ति सरोज तथा संचालन शिव प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर शैलेंद्र साहू, अंजुमन सदर तहसीमुलहक बन्ने, नगर उपाध्यक्ष शेरू सिद्धकी, फरहान आलम, वीरेंद्र पटेल नीलू, राजेश पांडे, अनिल यादव, उमाशंकर चौरसिया, सुरेश सोनी, निशू केसरी, मोहम्मद हुसैन, शहजादे, चांद बाबू, चेता साईं, अनुपमा पटेल व अफजल अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
दगाबाज के लिए पार्टी में जगह नहीं : राममूर्ति सरोज

Previous article
Next article


