Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरतीन सप्ताह बीत बाद भी नहीं हुआ कमासिन ड्रेन की सफाई का...

तीन सप्ताह बीत बाद भी नहीं हुआ कमासिन ड्रेन की सफाई का कार्य

  • बारिश में डूब जाते हैं आस-पास के गांव की फसल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के कटरा मोहल्ले में स्थित कमासिन ड्रेन का राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने एक पखवाड़ा पूर्व निरीक्षण किया था और विभागीय अधिकारियों ने तीन सप्ताह के भीतर सफाई करने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कार्य शुरु नहीं हो सका। बताते चलें कि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने एक पखवाड़े पूर्व क्षेत्र के समसपुर गांव से अमोध गांव तक जाने वाली कमासिन ड्रेन का अधिशासी अभियंता नहर विपिन कुमार, उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जेएनयू राम, जेई नहर बिशम्भर सिंह व अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करने के बाद नहर की साफ सफाई का निर्देश दिया था और अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि तीन सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण हो जाएगा, लेकिन एक पखवाड़े के बाद अभी तक नहर की साफ-सफाई का कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिससे जनता में रोष व्याप्त है। लोगों की शिकायत थी कि कमासिन ड्रेन की साफ-सफाई न होने से नहर का गंदा पानी गुड़हाई सरोज बस्ती, कटरा मोहल्ला, गोरैयाडीह, सटवां, मुंगरडींह, नई बाजार समेत कई मोहल्ला व गांव जलमग्न हो जाता है। बरसात के दिनों में नगर पालिका क्षेत्र समेत कई गांवों की फसलें बर्बाद हो जाती है। उक्त नहर की सफाई 20साल पहले हुई थी। उक्त समस्या के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों के इस गंभीर समस्या से कई बार विभागीय अधिकारियों व नेताओं को अवगत करवाया था लेकिन किसी के कानों में जू तक न रेंगी। वहीं अब फिर बारिश का मौसम आने वाला है लेकिन नहर जस का तस बना हुआ है और राज्यसभा सांसद के निर्देश के बाद भी अधिकारी सोए हुए हैं।जिससे फिर किसानों को अपनी फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।

Share Now...