Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरतीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का शुभारम्भ

तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का शुभारम्भ

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के मोहल्ला रासमण्डल स्थित रचना (ब्रांच आईआईडी) में विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के व्यवहार को कक्षा में तथा घर में सुधार विषय पर भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि लायन्स क्लब जौनपुर सूरज के जोन चेयरपर्सन एमजेएफ संतोष कुमार साहू बच्चा एवं विशिष्ट अतिथि क्लब के अध्यक्ष आनन्द स्वरूप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहाकि विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के व्यवहार को सामान्य बच्चों जैसा बनाने का कार्य विशेष शिक्षक जैसा कोई नहीं कर सकता। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रवक्ता नन्दिनी सिंह, डा. संतोष कुमार सिंह, सचिन यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन कार्यक्रम समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने किया। धन्यवाद विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर द्वारा ज्ञापित किया गया।

Share Now...