जौनपुर। तिलकधारी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत आयोजित सप्तदिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह श्री उमानाथ सिंह सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीडीपीजी कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. माधुरी सिंह रहीं। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. माधुरी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा मंच है जो समाज के बीच रहकर ‘मैं नहीं, आपÓ के सिद्धांत को साकार करता है। उन्होंने छात्राओं से अपने उत्साह और सकारात्मक सोच को बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना सिंह ने कहा कि छात्राओं को जहां भी रहें, सत्य और नैतिकता को आधुनिकता के साथ अपनाना चाहिए। उन्होंने शिविर में भाग लेने वाली स्वयंसेविकाओं और कार्यक्रम अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने किया तथा उन्होंने सप्तदिवसीय विशेष शिविर की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चित्रलेखा सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं श्री अनूप कुमार सिंह के सराहनीय सहयोग की भी विशेष रूप से प्रशंसा की गई।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
तिलकधारी महिला महाविद्यालय में एनएसएस विशेष शिविर का समापन



