Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

“जौनपुर में कानून तोड़ती खाकी! बिना हेलमेट घूमते पुलिसकर्मी, ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान फेल”

'नो हेलमेट-नो फ्यूल’ का निकला दम: क्या नियम सिर्फ जनता की जेब काटने के लिए हैं?नंबर प्लेट गायब, वर्दी का रौब कायम: क्या जौनपुर...

E-Paper 30-03-2026

Homeअपना जौनपुरतहसील व थाने का चक्कर लगाकर थक चुकी महिला पहुँची डीएम दरबार

तहसील व थाने का चक्कर लगाकर थक चुकी महिला पहुँची डीएम दरबार

जौनपुर। बुधवार को सुजानगंज थाना क्षेत्र के हरईपुर ग्राम निवासी इन्दु पत्नी लक्षमन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होने बताया कि उनकी देवरानी प्रधान के साथ साजिश रचकर हल्का दरोगा व दो सिपाही द्वारा जबरियन दो पुत्रीयों के साथ उसे घर से निकाल कर दिया है। इन्दु ने ज्ञापन मे बताया कि बीते 26अक्टूबर को शाम 04 बजे देवर पिन्टू व देवरानी प्रमीला देवी ने दरोगा राम नयन यादव व दो अन्य सिपाही को बुलाकर जबरन इन्दु, दो पुत्रियों तथा एक पुत्र को घर से निकाल कर भगा दिये, और बोले कि मैं ग्राम प्रधान हूँ, तुम कहीं भी जाओगे शासन प्रशासन मेरा कुछ नहीं कर पायेगा। आरोप लगाया कि उन्होने भद्दी-भद्दी गाली देते हुए बोला यहाँ वापस आओगी तो, तुम्हें व तुम्हारे पुत्रियों तथा परिवार को जान से मार देगें। उनका आरोप है कि वे तीन दिन से थाना व तहसील का चक्कर लगा रही है, जवान पुत्रियों व पुत्र को लेकर रोड़ पर रह रही है तथा उनकी सुनवायी नहीं हो रही है। 27 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे उपजिलाधिकारी बदलापुर ने परिवार को हल्का लेखपाल एवं कानूनगो व एसओ सुजानगंज द्वारा मूझे अपने बच्चों के साथ घर में रहने को कहा गया। परन्तु उपरोक्त लोगों द्वारा रात्रि 1बजे पुलिस की मौजूदगी में जबरन मेरे ससुराल में न रखकर, मेरे मायके छोड़ दिया गया, और घर में ताला लगा दिया। उन्होने जिलाधिकार ने न्याय की मांग की है।

Share Now...