Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरड्रीमलैंड महोत्सव जौनपुर में कराएगा दुबई का एहसास

ड्रीमलैंड महोत्सव जौनपुर में कराएगा दुबई का एहसास

  • राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को किया उद्घाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में ड्रीमलैंड प्रदर्शनी लगाई गई है। जहां एक से बढ़कर एक झूले, स्टाल, पकवान और दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में लोग दुबई की गगनचुंबी इमारतों का भी दीदार कर सकेंगे। लगेगा कि जैसे दुबई में घूम रहे हैं। कई झूले ऐसे भी लगाए गए हैं जो जनपद में पहली बार देखने को मिलेंगे। यह महोत्सव दो माह तक चलेगा। ड्रीमलैंड महोत्सव का उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के द्वारा किया गया। जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोरमा मौर्या भी उपस्थित रहीं। ड्रीमलैंड महोत्सव में मुख्य आकर्षण का केंद्र दुबई सिटी थीम पार्क है। यह पार्क महोत्सव में आने वालों को दुबई का एहसास कराएगा। लोगों को लगेगा कि वह दुबई में घूम रहे हैं। साथ ही विदेशी झूले ज्वाइंट व्हील झूला, सिलाम्बो झूला, ब्रेक डांस झूला, ऑक्टोपस झूला के साथ जापानी चिल्ड्रन पार्क लगाया गया है। जिसमें बोंसी, भूत बंगला, हाथी जीप कार, धूम आदि छोटे-बड़े दर्जनों झूले लगाए गए हैं। साथ ही लजीज व्यंजनों की व्यवस्था एक ही छत के नीचे राज रेस्टोरेंट में लगी हुई है। जहां पर दिल्ली के छोले भटूरे, मुंबई की भेल पुरी, मद्रासी डोसा, चाउमीन, बर्गर, मेरठ की चाट आदि के स्टाल लगाए गए हैं। साथ ही मीना बाजार जिसमें सहारनपुर का हैंडीक्राफ्ट, हरियाणा हैंडलूम, बनारसी सिल्क साड़ी, जयपुर का लहंगा, चूड़ियां, राजस्थानी मोजरी, दिल्ली की कटलरी, आगरा का पर्स, कानपुर के चमड़े का पर्स, बेल्ट, लुधियाना गारमेंट्स आदि सैकड़ों स्टाल से खरीदारी कर सकते हैं। उद्घाटन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, पार्षदगण विपिन सिंह, विपिन सिंह, सरोज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Share Now...