जौनपुर। जिलाधिकारी ने मंगलवार की दोपहर विकासखंड करंजाकला ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सत्यापन सूची से संबंधित कार्य की समीक्षा की। बता दें कि डीएम ने विकास खण्ड करंजाकला के मनरेगा सेल में पहुंचकर सभी संबंधित कार्मिक अपने कार्य करते हुए पाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्देशित किया कि नियमानुसार विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। इस दौरान उन्होंने विकास खण्ड में सबसे अधिक कार्य अवशेष है। इस पर उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि शेष कार्य को शीघ्रता और प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। उपस्थित अधिकारियों कर्मचारी को निर्देश दिया कि किसी भी मतदाता का नाम एक से अधिक ग्राम पंचायतों में नहीं होना चाहिए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के कड़े निर्देश भी दिए गए।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
डीएम ने विकास खण्ड करंजाकला का किया औचक निरीक्षण



