जौनपुर धारा, जौनपुर। खंड शिक्षा कार्यालय करंजाकला डाल्हनपुर के सहायक अध्यापक को किसी मामले में निलंबित कर दिया गया। निलंबित सहायक अध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जानकारी के अनुसार सहायक अध्यापक जियालाल यादव डाल्हनपुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं और यह विद्यालय करंजाकला बीआरसी के ऑफिस से ज्वाइंट है। उस दौरान लेखा विभाग का कर्मचारी वहां किसी मामले में एनपीएस खुलवाने के लिए गया था। आरोप है कि जियालाल यादव के द्वारा इस पर बहस व दुर्व्यवहार किया गया। मामले के क्रम में सहायक लेखा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव की आख्या पर बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया और स्पष्टीकरण मांगा है। इस बारे में बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी व लेखा अधिकारी की आख्या पर उन्हें निलंबित किया गया है और जिसकी जांच भी कराई जाएगी।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
डाल्हनपुर विद्यालय के सहायक अध्यापक निलंबित



