Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडायग्नोस्टिक सेंटर का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

डायग्नोस्टिक सेंटर का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर के भण्डारी स्टेशन के पास कियाश हेल्थ क्लीनिक एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन रविवार को राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया। उन्होने कहा कि यह केंद्र क्षेत्रवासियों को अत्याधुनिक जांच व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि यहाँ डॉ.रिमी (एम.डी.) द्वारा आधुनिक जाँच सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी तथा डॉ.अभिषेक मौर्य (एम.डी.) हृदय रोग एवं मधुमेह जैसे गंभीर रोगों का उच्चस्तरीय उपचार प्रदान करेंगे। इस दौरान राज्यमंत्री का सुरेंद्र कुमार मौर्य, पंकज मौर्य, नीरज मौर्य, अंबरीश मौर्य, हरीश मौर्य, एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के सह सामाजिक समरसता संयोजक शिव प्रकाश मौर्य ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

Share Now...