Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र जगतगंज बाजार के निकट ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इसी थाना क्षेत्र के कलीचाबाद गांव निवासी विकास कुमार यादव उम्र लगभग 30वर्ष पुत्र स्व.पुजारी यादव अपनी बाइक से गुरुवार रात्रि लगभग 9:30बजे अपने ननिहाल से वापस लौट रहे थे। जैसे ही यह जगतगंज के पास से गुजर रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए। घायल अवस्था में देखकर सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों वा राहगीरों की एकत्रित हो गई। राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस बुलाकर खून से लथपथ अवस्था में पड़े रहे विकास को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी देर तक यह व्यक्ति अज्ञात रहा लेकिन देर में सूचना देने पर घर वालों ने लाश को देखकर पहचान किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों ने बताया कि अपने ननिहाल में खेत की जुताई कराकर घर वापस लौट रहे थे।

बसंत पंचमी पर बच्चों ने किया मां सरस्वती की आराधना

जलालपुर। क्षेत्र के मथुरा प्रसाद इंटर कॉलेज भाऊपुर में बसंत पंचमी के अवसर पर मां वाग्देवी का विधि-विधान से पूजन छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा किया गया। साथ ही नेता सुभाषचंद्र बोस का जयंती भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरदेव प्रसाद मिश्र ने मां सरस्वती एवं सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरदेव प्रसाद मिश्र ने कहा कि आज एक विशेष दिवस है जहां एक ओर ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित पावन पर्व बसंत पंचमी है, वहीं दूसरी तरफ नेताजी की जयंती जिसे संपूर्ण राष्ट्र पराक्रम दिवस के तौर पर मनाता है। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा….! जय हिन्द। जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत की आजादी की एक सच्चे नायक थे। इस अवसर पर डॉ.कमला प्रसाद पटेल, पीयूष पांडेय, विरेंद्र कुमार, कमल कुमार चौरसिया एवं अमृत लाल समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

बाइक पर लटके झोले में साइलेंसर से लगी आग

जौनपुर। जंघई रेलवे फाटक पर अचानक बाइक पर लटके झोले में गर्म साइलेंसर से आग लग गई। इसे देख लोगों में हड़कंप मच गया। बाइक पर सवार तीन वर्ष की बच्ची समेत दंपति दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गए। झोले में रखी महिला की कई कीमती साड़ियां जल गईं। भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र स्थित बसवापुर चौराहा मकनपुर निवासी पप्पू सरोज तीन वर्ष की बच्ची और महिला को बाइक पर बैठाकर जौनपुर से घर जा रहे थे। दोपहर 12 बजे के आसपास वे जंघई रेलवे क्रासिंग पार किए। झोल साइलेंसर से सटा था जो धूं-धूं कर जलने लगा।

युवक के साथ मारपीट करने में तीन आरोपियों पर मुकदमा

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान पर मोबाइल बनवा रहे युवक को मनबढो ने बुधवार की शाम को मारपीट कर घायल कर दिया था। उस मामले में गुरुवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कौवापार गांव निवासी 19वर्षीय अनीश यादव बुधवार की शाम को जफराबाद क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर अपना मोबाइल बनवा रहा था। उसी समय सेवईनाला निवासी शिवम यादव, अमपित यादव एक अन्य युवक के साथ वहां आ गए। तीनों युवकों ने अनीश यादव को गाली गलौज देते हुए जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर जब लोग वहां आये तब तीनों युवक फरार हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद अनीश ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दिया। थानाध्यक्ष जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि अनीश यादव की तहरीर पर सेवईनाला के विकास यादव, अमपित यादव और शिवम यादव के खिलाफ सम्बंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

कृषि रक्षा उपकरण के वितरण हेतु कृषकों का चयन आज

जौनपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की देख-रेख में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजना के अन्तर्गत रु.10000.00 से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्र/फसल अवशेष प्रबन्धन के यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण के वितरण हेतु कृषकों का चयन विभागीय पोर्टल के माध्यम से आनलाइन ई-लाटरी से 24 जनवरी को जनपद के कृषक जिनके द्वारा कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण की बुकिंग 08 से 21 जनवरी तक की गयी है, का चयन किया जायेगा। यह कार्यक्रम विकास भवन सभागार में अपरान्ह 03.00 बजे से सम्पन्न कराया जायेगा।

Share Now...