Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरट्रेन में रेल यात्री का पांच लाख का आभूषण चोरी

ट्रेन में रेल यात्री का पांच लाख का आभूषण चोरी

  • जीआरपी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

जौनपुर धारा, शाहगंज। लुधियाना से परिवार सहित घर वापस लौट रहे रेलयात्री से रास्ते में उचक्कों ने पांच लाख रुपए का आभूषण चोरी कर लिया। घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। भुक्तभेगी ने मामले की तहरीर जीआरपी पुलिस को दे दी है। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह पुत्र श्याम बिहारी सिंह जो लुधियाना में रोजी रोटी के सिलसिले में परिवार सहित रहते हैं। शनिवार को लुधियाना से जलियांवाला बाग ट्रेन से परिवार सहित शाहगंज रेलवे स्टेशन पर उतरे उसके बाद घर पहुंचे कुछ समय बाद बैग खोला तो देखा कि बैग का एक हिस्सा कटा था और बैग में रखा लगभग पांच लाख रुपए मूल्य का आभूषण गायब है। ट्रेन में यात्रा के दौरान चोरी की आशंका जताते हुए स्थानीय जीआरपी पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Share Now...