Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सिंचाई विभाग के बाबू...

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सिंचाई विभाग के बाबू की मौत

जौनपुर धारा,जफराबाद। स्थानीय थाने के सामने मंगलवार की रात को डीसीएम ट्रक की चपेट में आने से आकर बाइक सवार सिंचाई विभाग के 51वर्षीय बाबू की मौत हो गयी, तथा एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक भाग कर थाने के अंदर चला गया। मुख्यालय में सिंचाई विभाग में आनंद कुमार पुत्र पतिराज बाबू पद पर तैनात थे।वे क्षेत्र के जगदीशपुर में मकान बनाकर रहते है।उनका पैतृक घर जलालपुर के हरिपुर गांव में है। आनंद कुमार ने मंगलवार की रात को जफराबाद थाने के सामने स्थित एक मैरेज लॉन में अपने परिचित के शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से खाना खाकर बाइक से अपने ऑफिस में तैनात कम्प्यूटर आपरेटर रंजीत साहनी पुत्र स्व.भगवान दास निवासी मियांपुर थाना लाइनबाजार के साथ घर लौट रहे थे। दोनो लॉन से बाइक से जैसे ही जौनपुर वाराणसी मुख्य मार्ग पर पहुंचे। आनंद कुमार तथा रंजीत कुमार बाइक सहित गिर गए।आनंद कुमार की मौके पर मौत हो गयी। रंजीत साहनी गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहाँ रंजीत की हालत गम्भीर देख कर चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। मृतक आनंद कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आनंद के दो पुत्र तथा एक पुत्री है, घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

Share Now...