― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरटीडी इण्टर कालेज में मेधा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

टीडी इण्टर कालेज में मेधा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। टीडी इण्टर कालेज के मार्कण्डेय सिंह सभागार में आयोजित प्रो. तिलकधारी सिंह मेधा पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला सेवा योजना अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला सेवा योजना अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण राष्ट्र में जनपद जौनपुर का अभिज्ञान तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज से सम्बद्ध है। प्रबन्धक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि संस्था के विकास में संसाधनों की कमी नहीं होगी। संस्था के प्रधानाचार्य डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहाकि संस्था की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपने योगदान के माध्यम से आभा का प्रसारण कर रही हैं। प्रयागराज के विद्वान डॉ. राम किशोर झा ने अपने उद्बोधन के माध्यम से छात्रों को प्रगति पथ पर अनवरत चलने हेतु प्रेरित किया। प्रो. तिलकधारी सिंह मेधा पुरस्कार प्राप्त करने वालों में से प्रथम स्थान पर रहे कक्षा-11वी के छात्र अमन यादव को प्रमाण पत्र सहित दो हजार रू. नगद धनराशि, द्वितीय स्थान पर रहे कक्षा-11 विज्ञान संवर्ग की बालिका दीपिका सिंह को प्रमाण पत्र सहित दो हजार रू. नकद धनराशि, तृतीय स्थान पर रहे कक्षा-11 बी के छात्र अभय प्रजापति को प्रमाण पत्र के साथ एक हजार रू. नकद धनराशि, चतुर्थ स्थान पर रहे 11सी के छात्र प्रिन्स विश्वकर्मा को प्रमाण पत्र सहित एक हजार रू. नकद धनराशि, पंचम स्थान पर रहे 11 विज्ञान संवर्ग की छात्रा कली गुप्ता को प्रमाण पत्र सहित एक हजार रू. नकद धनराशि प्रदान किया गया। पुरस्कृत सभी छात्र-छात्राओं को चार लेखनी तथा एक-एक सामान्य ज्ञान की पुस्तक भी पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंशिका, निधि एवं पूजा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना से उपस्थित जन समुदाय श्रद्धा से परिपूर्ण हो गया। जागृति एवं पूजा के द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत का श्रवण कर उपस्थित जन समुदाय मंत्र मुग्ध हो गया। कक्षा 8 की छात्रा तृप्ति पाण्डेय, दीक्षा पाण्डेय एवं पल्लवी यादव द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव का श्रवण कर उपस्थित जन समुदाय भाव विभेर हो गया। समारोह में विशेषकर तिलकधारी सिंह, दिनेश कुमार सिंह, जर्नादन सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, श्याम नारायण मौर्य, हरिनारायण यादव, आशीष कुमार सिंह, कपिलदेव सिंह, मनोज कुमार सिंह, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. प्रीति उपाध्याय, नम्रता सिंह, डॉ. रीता ंिसंह, गीता देवी, कमलेश यादव सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता डॉ. राम किशोर झा तथा संचालन प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया।

Share Now...