Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरझुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के मानीकलां ग्राम में 16 दिन पूर्व झुलसी महिला की शनिवार को सुबह  जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गईं। जानकारी के अनुसार मानीकलां गांव निवासी स्व. फारुख की पुत्री इशरत 30 पति की मौत के बाद अपने दो बच्चों को लेकर मायके में ही रह रही थी। पांच जनवरी को इशरत घर में झुलस गईं थी। परिजनों के अनुसार स्टोव पर खाना बनाते समय इसके फट जाने से इशरत बुरी तरह झुलस गई थी तथा ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा था। शनिवार को इशरत की अस्पताल में मौत हो गई। आवश्यक विधिक कार्यवाई के पश्चात इशरत के शव को परिवार के हवाले किया गया।

Share Now...