Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरजौनपुर की छोटी-बडी खबरे एक नजर में...

जौनपुर की छोटी-बडी खबरे एक नजर में…

48 घंटे अवरुद्ध रहेगा सड़क मार्ग

जौनपुर धारा, शाहगंज। अयोध्या काशी रेलखंड पर नगर के रोडवेज स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 62 पर रेल पथ दोहरीकरण के मद्देनजर 22 फरवरी प्रात: नौ बजे से 24 फरवरी शुक्रवार प्रात: नौ बजे तक यातायात अवरुद्ध रहेगा। इस दौरान परिवर्तित मार्ग से यात्रा हो सकेगा। उक्त जानकारी सिनियर सेक्शन इंजीनियर (आईओडब्ल्यू) उत्तर रेलवे अभिनव कुमार ने दी है।

रोजगार मेले का आयोजन आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उप्र के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 22 फरवरी को प्रात: 10 बजे विकास खण्ड बक्शा परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें 7 कम्पनियों के द्वारा हाईस्कूल, इण्टर, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण 500 बेरोजगार अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की कम्पनियों में सेवायोजित कराये जाने हेतु रोजगार मेला का कैम्पस सलेक्शन किया जायेगा जिसमें अभ्यर्थी प्रतिभाग करते हुए साक्षात्कार के माध्यम से योग्यतानुसार विभिन्न पदों पर रोजगार प्राप्त करें।

राजकीय पशु चिकित्साधिकारी पहुंचे भटहर गांव

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव में किसान के गाय के दो पैर टूटने से वह डॉक्टरों द्वारा फैजाबाद रेफर किये जाने के बाद जब वहां भी दवा नहीं किया गया तो घर पर ही बांस बल्ली के सहारे उसे खड़ा कर देसी उपचार करने लगा। मामला मीडिया के संज्ञान में आया और अखबारों में छपने के बाद राजकीय पशु चिकित्साधिकारी दयानंद श्रीवास्तव ने मंगलवार को भटहर गांव बाबा तिवारी के घर पहुंच कर गाय का विधिवत चेकअप किया। बता दें कि दरवाजे पर बंधी पालतु गाय को दूसरे आवारा पशुओं ने 28 जनवरी को मार दिया था जिससे गाय की बाएं तरफ की आगे व पीछे की दोनों टांगे टूट गई थीं।

Share Now...