Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरजुलूस जश्न—ए—मेराजुन्नबी को लेकर डीएम—एसपी से मिला औलिया सीरत कमेटी का प्रतिनिधिमण्डल

जुलूस जश्न—ए—मेराजुन्नबी को लेकर डीएम—एसपी से मिला औलिया सीरत कमेटी का प्रतिनिधिमण्डल

जौनपुर। जनपद की ऐतिहासिक जुलूस जश्न—ए—मेराजुन्नबी स.अ.व. को परम्परागत एवं धूमधाम से मनाये जाने को लेकर औलिया सीरत कमेटी का प्रतिनिधिमण्डल जनपद के तमाम आलाधिकारियों से मिला। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ एवं सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह से मिलकर प्रतिनिधिमण्डल ने 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। उपरोक्त अधिकारियों को पत्रक सौंपते हुये कमेटी के अध्यक्ष शकील मुमताज ने कहा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चन्द्रमा अनुसार 26 रजब मुताबिक आगामी 16 जनवरी को सायं 6 बजे से दूसरे दिन प्रात: 4 बजे तक उपरोक्त जुलूस का भव्य आयोजन होगा। इसी क्रम में सचिव मो.शाहिद मंसूरी ने बताया कि उक्त जलसा व जुलूस मेराजुन्नबी स.अ.व.औलिया मस्जिद सुतहट्टी बाजार से उठकर अपने निर्धारित मार्गों से होते हुये सब्जी बाजार, कोतवाली चौराहा, हरलालका रोड, चहारसू चौराहा, शाही किला होते हुये शाही अटाला मस्जिद पहुंचकर जलसे के रूप में तब्दील हो जायेगा, साथ ही मुख्य संरक्षक अनवारूल हक गुड्डू ने बताया कि जनपद के उक्त ऐतिहासिक जलसे में जनपद की तमाम अंजुमन एवं अखाड़े शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य बनायेंगे। प्रतिनिधिमण्डल को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं सिटी मजिस्र्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि पूर्व की भांति समस्त सुविधाएं प्रदान की जायेंगे। प्रतिनिधिमण्डल में हाजी इमरान, शम्स तबरेज आलम, असलम शेर खान, नेयाज ताहिर, हफिज शाह, सलमान शेख, कमालुद्दीन अंसारी, राजा नवाब, नुरूद्दीन मंसूरी, अंसार इदरीसी, अकरम मंसूरी, मो. सैफ, अजीज फरीदी, इरशाद मंसूरी, लाल मोहम्मद राइनी, दानिश अंसारी सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Share Now...