जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर स्थानीय नगर के मोहल्ला उमराना वार्ड में स्थित जी.डी.बी.आर.एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी मेला में जी.डी.बी.आर एकेडमी के बच्चों के साथ-साथ दूसरे विद्यालयों के बच्चे भी अपने बनाए हुए प्रोजेक्ट को लेकर पहुंचे और मेले में भाग लिया। जिसमे तरह-तरह की डायोग्राम बच्चों द्वारा बनाया गया था आए हुए अतिथियों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया मुख्यरूप से मछलीशहर उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया व सीओ अतर सिंह ने सभी बच्चों के प्रोजेक्ट को देखकर बहुत खुश हुए और उनका उत्साह वर्धन किया। इसी क्रम में मछलीशहर नगर के लायल वंडर स्कूल के संस्थापक डायरेक्टर एजाज खान व प्रिंसिपल अंकिता सिंह भी अपने स्कूल के बच्चों को लेकर पहुंची तो वहीं दूसरी तरफ शांति पब्लिक स्कूल समेत नगर के कई स्कूल के ज़िम्मेदार पहुंचे। प्रिंसिपल कमल कुमार मौर्या ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौक़े पर सी.पी, राकेश, सचिन, नदीम अंसारी, दीपक, अजीत, मोनी, पूनम गौतम, नीरज, सायमा, लालती, नादिरा, स्वेता, बिनु, नुसरत, मनीषा मौर्या, कविता, साहिफा हैदर, सुमैया, सुनीता आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मौत को दावत दे रही हैं खुली नालियां और गड्ढे, बड़े हादसों का इंतज़ार कर रहा नगर पालिका प्रशासन
जौनपुर। ऐतिहासिक शहर जौनपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में खुली नालियां और गहरे...
जी.डी.बी.आर.एकेडमी द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन

Previous article


