- सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 से 31जनवरी तक को जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाये जाने के निर्देश निर्गत किये गये है। उक्त के अनुपालन में 01जनवरी को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन करते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। उक्त के पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ एवं प्रशिक्षु कान्स्टेबल, एनसीसी के छात्रों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी द्वारा नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जनपदवासियों से अपील की गई कि सड़क सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ही वाहन का संचालन करें और सुरक्षित रहे।

सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ एनसीसी के छात्र, यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के समस्त कार्मिक कलेक्ट्रेट से होते हुए अम्बेडकर तिराहा एवं महत्मा गांधी तिराहा से होते हुए एआरटीओ कार्यालय परिसर में समाप्त हुयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन, उपजिलाधिकारी सदर सतवीर सिंह, सीओ ट्रैफिक गिरेन्द्र सिंह, कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष घनश्याम सिंह एडवोकेट, कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के महामंत्री मनोज मिश्रा एडवोकेट, व.सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह, यात्रीकर/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार, सम्भागीय निरीक्षक अशोक कुमार यादव, ट्रैफिक निरीक्षक सुशील मिश्रा के साथ यातायात विभाग के समस्त कर्मचारी एवं परिवहन विभाग से समस्त कर्मचारी व समस्त प्रवर्तन कार्मिक उपस्थित रहे। इसके उपरान्त दोपहर में दुर्गा सिटी हास्पिटल मुरादगंज तिराहा जौनपुर में डॉ.आलोक यादव के सौजन्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रय का आयोजन किया गया। जिसमें बिना हेलमेट के वाहन चालकों को हेलमेट वितरण किया गया। उक्त आयोजन में कुल 100हेलमेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर सीओ ट्रैफिक गिरेन्द्र सिंह, व.सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह सम्भागीय निरीक्षक(प्राविधिक) अशोक कुमार यादव, ट्रैफिक निरीक्षक सुशील मिश्रा के साथ यातायात विभाग के समस्त कर्मचारी एवं परिवहन विभाग से समस्त प्रवर्तन कार्मिक सहित अन्य उपस्थित रहे।



