जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय ने शनिवार को इंग्लिश मीडियम प्राईमरी स्कूल चकताली सिरकोनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के सभी चीजों का निरीक्षण किया। श्री पांडेय ने पढ़ाई लिखाई और सफाई की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की तथा बच्चों से शिक्षा सम्बन्धी व जनरल नॉलेज के प्रश्नों का सवाल किया तो बच्चों ने जवाब दिया जिससे वह सन्तुष्ट रहे। निरीक्षण में सब कुछ ऑल इज वेल मिलने पर श्री पांडेय ने स्कूल की टीचर्स और स्टूडेंट्स की जमकर तारीफ किया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ. उषा सिंह के अनुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में जब प्रोबेशन अधिकारी पहुंचे थे उस समय सभी छात्र योग कर रहे थे और बच्चे ही योग करा रहे थे। उन्होंने बच्चो से पूछा गया कि आप लोग क्या कर रहे है, बच्चों का उत्तर था योग, उन्होंने कहा इससे तो कोई लाभ नहीं लेकिन सभी बच्चो ने एक साथ उत्तर दिया की सर योगा से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। उसके बाद प्रोबेशन अधिकारी श्री पांडेय ने क्लास में जाकर कक्षा तीन के छात्रों से विद्यालय का नाम लिखवाया और प्रदेश तथा प्रदेश के मुख्य मंत्री का नाम पूछा गया। तत्पश्चात उन्होंने कक्षा पांच के क्लास में निरीक्षण किया और बच्चों से शौर्य मंडल के सबसे पास ग्रह का नाम तथा सबसे बड़े ग्रह का नाम पूछा गया जिसे बच्चो ने आसानी से बता दिया। पुन: कक्षा पांच के छात्रों से हिंदी की बुक पढ़वाने के संतुष्ट रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 04-04-2026
जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण

Previous article
Next article


