जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के खुशी ढाबा के पास दो जानवर लादकर भाग रहा था कि पिकप चालक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राज्यमार्ग के किनारे पलट गया। जिससे उसमें सवार एक जानवर व पिकप चालक की मौत हो गई। गस्त के दौरान पहुँची पुलिस ने मौके से एक बाइक व पिकप को कब्जे में ले लिया।
क्षेत्र के गोरियापुर गांव निवासी अशोक यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह देखा तो मड़हे से पड़िया गायब थी। पता चला कि महिमापुर ढाबे के समीप पिकप पलटी है पहुँचकर देखा तो मौके पर एक जानवर मृत पाई गई जबकि दूसरी घायल अवस्था में पड़ी थी। मौके पर पुहँची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई।



