Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजातीय जनगणना के सूत्रधार अखिलेश यादव : राकेश मौर्य

जातीय जनगणना के सूत्रधार अखिलेश यादव : राकेश मौर्य

जौनपुर धारा,जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में सांसद कार्यालय नईगंज में प्रात:10बजे संपन्न हुई। सांसद बाबूसिंह कुशवाहा के जन्मदिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। समाजवादी पार्टी के जि़ला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल को रेलवे का सलाहकार, वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे को ब्राह्मण महासभा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जि़ला इकाई द्वारा माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा बधाई दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सार्थक प्रयासों एवं पीडीए की एकजुटता ने सामंती सरकार को जातीय जनगणना कराने के लिए मजबूर कर दिया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि पीडीए समाज को ज़मीनी स्तर पर जोड़ने के लिए जनपंचायत कार्यक्रम अनवरत जारी रखने के निर्देश दिए। मतदाता सूची में नाम जोड़ने काटने एवं संशोधन के लिए बूथ स्तर पर काम करते हुए सत्यापन कराये जाने के निर्देश दिए। बैठक को पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद अरशद खान, पूर्व विधायक राजनरायन बिन्द, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, पूर्व प्रदेश सचिव कलीम अहमद, जि़ला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, रुखसार अहमद, रत्नाकर चौबे सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। बैठक में प्रदेश सचिव सुशील दुबे, वरिष्ठ नेता प्रभानंद यादव, कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, गुलाब यादव, संतोष मौर्य मुन्ना, मनोज कुमार मौर्य, संजय यादव, भानु प्रताप मौर्य, दीपक यादव पप्पू, सोनी सेठ, गुड्डू सोनकर, अशोक नायक, धीरज बिंद, धर्मेंद्र सोनकर, पवन कुमार मौर्य, आनंद कुशवाहा, प्रभाकर मौर्य, डॉ.शिवजीत यादव, विकास यादव, जयहिंद यादव प्रधान, अरशद अंसारी, आसिफ शाह सहित आदि उपस्थित रहें।

Share Now...