जौनपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान पर और नारी जागरूकता पॉश एक्ट और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं संरक्षण पर केंद्रित विधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव प्रशांत कुमार सिंह द्वारा प्रारंभ किया गया। इस सेमिनार में प्रशान्त कुमार सिंह सचिव पूर्ण कालिक डॉ.दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल देवेंद्र कुमार सिंह पैनल लॉयर एवं काउंसलर जिला परिषद अधिकारी विजय कुमार पांडे, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आंचल सिंह और डॉक्टर एमके यादव प्राधिकरण के सुनील कुमार मौर्य राकेश कुमार यादव और वीनू सिंह महाजन अली और परिसर में बड़ी संख्या में लड़कियां और महिलाएं सम्मिलित हुई। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव पूर्णकालिक प्रशांत कुमार सिंह ने मध्यस्थता और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और अधिक से अधिक वादों का निस्तारण मध्यस्थता के द्वारा और राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन निस्तारित करने पर बल दिया पाश एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुएउन्होंने बताया कि प्राधिकरण में पीड़ित महिलाओं लड़कियों और अन्य वर्गों के लिए निशुल्क सेवाएं उपलब्ध है। इस सेमिनार का संचालन करते हुए डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण को वैकल्पिक न्याय प्रणाली के रूप में 1980 के दशक में बनाया गया। जिसके मुख्य दिशा निर्देशक जस्टिस पी एन भगवती और जस्टिस वी कृष्णा अय्यर थे। उन्होंने बताया कि किस तरह से संपूर्ण भारत के हर जनपद में स्थापित प्राधिकरण में मध्यस्थ पैनल लॉयर काउंसलर डिफेंस लीगल सिस्टम पैरालीगल वॉलिंटियर फ्रंट ऑफिस वैवाहिक प्री लिटिगेशन वाद और अन्य से किस प्रकार निशुल्क सहायता और जागरूकता प्राप्त की जा सकती है। जिला प्रवेश अधिकारी विजय कुमार पांडे द्वारा बाल विवाह और जिला प्रोबेशन कार्यालय के द्वारा दी जाने वाली सहायता घरेलू हिंसा और पाश तथा लैंगिक उत्पीड़न के बारे में भी विस्तार से बताया और सबको इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवाहन किया। इसके अतिरिक्त बीनू सिंह और महाजन अली ने भी अपने अभियान के बारे में और जागरूकता के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।
― Advertisement ―
मौत को दावत दे रही हैं खुली नालियां और गड्ढे, बड़े हादसों का इंतज़ार कर रहा नगर पालिका प्रशासन
जौनपुर। ऐतिहासिक शहर जौनपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में खुली नालियां और गहरे...
जागरूकता अभियान चलाकर किया गया महिलाओं को जागरूक

Previous article
Next article


