Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरज़ेब्रा द्वारा अमृतवर्ष गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

ज़ेब्रा द्वारा अमृतवर्ष गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा 75वें गणतंत्र दिवस पर जनपद में नाथ संप्रदाय के अति प्राचीन मठ ‘बाबा बारीनाथ मंदिर’ टैगोर नगर उर्दू बाजार परिसर में मुख्य अतिथि दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद एवं कार्यक्रम अध्यक्ष जगदीश चंद्र गुप्त ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अतिथि द्वय ने शांति के प्रतीक ‘कबूतर’ व ‘गुब्बारे’ नील गगन में छोड़े। उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान कर देश की एकता-अखंडता अक्षुण्य रखने की शपथ ली। जेब्रा फाउण्डेशन ट्रस्ट के सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्रम् व स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। दिनेश टण्डन एवं जगदीश चंद्र गुप्त ने अपने उद्बोधन में शहीदों को शतधा नमन् किया तथा गणतंत्र में नागरिकों के अधिकार एवं उनके कर्तव्य की चर्चा करते हुए कहा क़ि हमारा संविधान अनेक उपलब्धियों से भरा है, साथ ही उपस्थित सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संजय कुमार सेठ, विजयंत सोंथालिया, सुधीर अंशुल, नीरज शाह, अमरनाथ सेठ, ज्ञानचंद्र गुप्त, ज्ञानेश्वर, राजीव जौहरी, नागेन्द्र जायसवाल, हरीलाल यादव, देवेश वैश्य, रवि विश्वकर्मा, दीपक सोनी, वीरेंद्र सेठ, जयप्रकाश यादव, अशोक सेठ, अतुल जौहरी, ओमप्रकाश यादव, श्याम वर्मा, सूरज यादव, अंकित गुप्ता, प्रदीप यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...