Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पुश्तैनी जमीन के लिये दर-दर भटक रही बुजुर्ग महिला

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र में एक भावुक करने वाला मामला सामने आया है जहां बुजुर्ग महिला सरला देवी अपनी ही पुश्तैनी जमीन पर हक पाने...
Homeअपना जौनपुरजहरखुरान ने बेहोश कर फेंका, लूट लिए जेवर व 12हजार रुपये नकद

जहरखुरान ने बेहोश कर फेंका, लूट लिए जेवर व 12हजार रुपये नकद

जौनपुर। जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने दवा व्यापारी को नशीला पदार्थ खिलाकर कीमती सोने की चेन अंगूठी लूटकर झाड़ी में फेंक कर फरार हो गये। घटना का विवरण कुछ इस प्रकार से है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भंडारी निवासी शोभा नाथ साहू उम्र लगभग 60वर्ष बुधवार सुबह अपने रिश्तेदारी मिर्जापुर जाने के लिए लाइन बाजार थाना क्षेत्र में स्थिति जेसीज चौराहे पर बस पकड़ने के लिए खड़े थे कि एक व्यक्ति अज्ञात उनसे मिला और बातचीत करते-करते अपना विश्वास जमा लिया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा खुद को मिर्जापुर जाने की बात बताकर कार में बैठा लिया। कर जब मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र श्री गांव के पास से गुजर रही थी उसी समय इन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर 20ग्राम सोने की चेन तथा 3 से 4 ग्राम तक सोने की तीन अंगूठियां उतार लिया और जेब में रखे रूपये12000 भी लूट लिया। नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाले गिरोह ने जब पूरी तरह के लूट लिया तब इन्हें ग्राम पंचायत श्री गांव के पास झाड़ियो फेंक कर अपनी कार लेकर फरार हो गये। कुछ देर बाद गांव के कुछ बच्चे खेलते हुए पहुंचे तो देख कर शोर मचाया। देखते ही देखते ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर जूटी में एक व्यक्ति द्वारा इस घटना की जानकारी मडियाहू पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। झाड़ी में से दवा कारोबारी को बाहर निकाल कर जेब में मिली हुई डायरी से इनके घर पर फोन कर बताया गया। घरवाले पहुंच कर उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है। अब प्रश्न इस बात का उठता है कि चोर लुटेरों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि अब राहगीर को भी नहीं छोड़ रहे हैं। सोने की चेन और अंगूठी की अनुमानित कीमत लगभग 3:30 लख रुपए बताई गई है।

Share Now...