― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरजलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई

जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई

जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के लिए लगभग आधा किलोमीटर पुरानी नाली की खुदाई अपने निजी खर्च पर करवाई। गांव के किसान राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि बारिश के समय गांव में जल निकासी की समस्या गंभीर हो जाती थी, जिससे खेतों में पानी भरकर फसलें बर्बाद हो जाती थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव के तेज बहादुर सिंह, धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, राजबहादुर सिंह, रोहित सिंह और नागेन्द्र सिंह ने सामूहिक आर्थिक सहयोग से जेसीबी मशीन लगवाकर नाली की खुदाई करवाई। यह नाली चकबंदी के समय बनाई गई थी, लेकिन समय के साथ उथली हो चुकी थी, जिससे पानी का बहाव रुक गया था। अब इसकी सफाई और खुदाई से गांव का पानी सीधे नहर तक पहुंच सकेगा, जिससे बारिश के दौरान जल जमाव नहीं होगा और किसानों की फसलें सुरक्षित रहेंगी। ग्रामीणों की यह पहल न सिर्फ प्रशासन को चेताती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सामूहिक प्रयासों से बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल संभव है।

Share Now...