जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र प्रमुख विद्या देवी के ऊँचगाँव स्थित निज निवास पर रविवार को डा. रमेश चन्द्र तिवारी ‘गुरूजी’ की स्मृति में 700 जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय संवाददाताओं को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख विद्या देवी ने नर सेवा ही नारायण सेवा है का वक्तव्य जारी करते हुए कहाकि प्रत्येक व्यक्ति में ईश्वर का वास होता है। उसमें भी जरूरतमंदो की सेवा करना सबसे बडा धर्म है। प्रमुख प्रतिनिधि व ट्रस्ट निदेशक डा. उमेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि देवपुंज गुरूजी के आदर्शों पर चलते हुए जरूरतमंदों की सेवा करना ही हमारा परम ध्येय है। यह कार्यक्रम उन्हीं के दिशा निर्देशों के क्रम में कोविड काल को छोड़कर प्रत्येक वर्ष निजी सहयोग से आयोजित किया जाता है। इसमें अहम भूमिका निभाने में रामसमुझ एजुकेशनल, राजेन्द्र प्रसाद एजुकेशनल, डीआरसी एजुकेशनल व एसबीडी एजुकेशनल एण्ड चेैरीटेबल सोसायटी की भूमिका प्रमुख है। कम्बल वितरण का शुभारम्भ ट्रस्ट के प्रबन्ध निदेशक राजेश चन्द्र तिवारी व क्षेत्र प्रमुख द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद तिवारी व संचालन राकेश चन्द्र तिवारी ने किया। जरूरतमंद पप्पू प्रजापति, शोभावती, सुनीता, पार्वती, रामप्यारे, रामू मौर्य समेत सभी ने कृतज्ञता जाहिर की।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
जरूरतमंदो में हुआ कम्बल वितरण



