Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनजमीन पर बैठे कपिल शर्मा, फोटो देख लोगों की छूटी हंसी

जमीन पर बैठे कपिल शर्मा, फोटो देख लोगों की छूटी हंसी

कपिल शर्मा ने अपने दोस्तों संग एक दिलचस्प तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। फोटो में कपिल और उनके दो दोस्त जमीन पर दीवार से चिपककर बैठे नजर आ रहे हैं। तीनों ही नीचे की तरफ एक दम सीरियस होकर देख रहे हैं। कपिल की इस फोटो पर फैंस उनसे काफी मजे ले रहे हैं। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फैंस को एंटरटेन करना बखूबी जानते हैं। कपिल अपने फनी जोक्स से फैंस को हंसने पर तो मजबूर कर ही देते हैं, साथ ही उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स भी काफी मजेदार होते हैं। कपिल ने अब एक ऐसी फोटो शेयर की, जिसपर यूजर्स ने उनसे मजे लेने शुरू कर दिए। कपिल शर्मा ने अपने दोस्तों संग एक दिलचस्प तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। फोटो में कपिल और उनके दो दोस्त जमीन पर दीवार से चिपककर बैठे नजर आ रहे हैं। तीनों ही नीचे की तरफ एक दम सीरियस होकर देख रहे हैं। इस मजेदार तस्वीर को कपिल ने कैप्शन भी काफी फनी दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा जब अंदर बैठने का दिल ना हो और बाहर बहुत ज्यादा सर्दी और फॉग हो। कपिल के ये तस्वीर पोस्ट करते ही लोगों ने इसपर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। फैंस कपिल की फोटो पर फनी कमेंट्स करके उनसे मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सर बस एक लोटा और ले लो फिर चलते हैं स्वस्छ भारत सुंदर भारत बनाने। इसके साथ यूजर ने हंसने वाली इमोजी भी बनाई है। एक दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा तीनों की वाइफ ने इतना जुल्म किया है कि बेचारे ऊपर मुंह भी नहीं कर सकते. ये दुनिया बड़ी जालिम है। इसके अलावा भी कई यूजर्स कपिल की फोटो पर फनी रिएक्शन दे रहे हैं। कपिल शर्मा पंजाब में हैं। उनकी ये तस्वीर भी पंजाब की है। फोटो में कपिल जिस तरह बैठे हैं, वो फैंस को काफी फनी लग रहा है। कई लोग तो कपिल से मजे लेते हुए ये भी कह रहे हैं कि वो टॉयलेट के बाहर बैठे हैं। यूजर ने लिखा सर सर्दी से बचने के लिए बैठे हैं या फिर मामला लूज मोशन का है। कपिल की बात करें तो वो अपने हर अंदाज से फैंस को इंप्रेस कर ही देते हैं। कपिल का कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो भी काफी अच्छा कर रहा है। फैंस उनके शो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। गर्लप्रâेंड संग फ्लर्ट और पत्नी संग कपिल की नोक-झोंक को फैंस काफी पसंद करते हैं। टीआरपी में उनका शो छाया हुआ है।

Share Now...