― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरजमीन पर चटाई बिछाकर सोए युवक की सर्पदंश से मौत

जमीन पर चटाई बिछाकर सोए युवक की सर्पदंश से मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के तियरा बाजार में रविवार की भोर में जमीन पर चटाई बिछाकर सोए युवक की सांप के डंस लेने से मौत हो गई। तियरा बाजार निवासी 40 वर्षीय महेंद्र वनवासी घर के पास जमीन पर चटाई बिछाकर सोए थे। करीब चार बजे सांप ने डस लिया। महेंद्र वनवासी की तुरंत आंख खुल गई। सांप देखकर उन्होंने स्वजन को जानकारी दी। स्वजन उपचार के लिए ले जाने की तैयारियां कर ही रहे थे, कि उनकी हालत बिगड़ती चली गई। स्वजन ने आनन-फानन लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की। घर के कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर वज्रपात सा हो गया है।

Share Now...