Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशजनवरी से शुरू हो जाती है UPPSC की चयन प्रक्रिया

जनवरी से शुरू हो जाती है UPPSC की चयन प्रक्रिया

UPPSC PCS Notification 2023 Update : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) फरवरी के तीसरे सप्ताह में UPPSC PCS 2023 Notification जारी कर सकता है. सामान्य तौर पर UPPSC की चयन प्रक्रिया जनवरी से शुरू हो जाती है. लेकिन इस बार UPPSC PCS के परीक्षा पैटर्न में संशोधन होने की वजह से देरी हो रही है. हालांकि कैबिनेट ने बीते बुधवार को UPPSC PCS परीक्षा पैटर्न में संशोधन की मंजूरी दे दी थी. अब संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही UPPSC PCS 2023 का Notification जारी किया जा सकता है.

UPPSC नोटिफिकेशन का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि यह UPPSC 2023 परीक्षा के लिए संयुक्त राज्य / ऊपरी अधीनस्थ सेवाओं और सहायक वन संरक्षक / रेंज वन अधिकारी सेवा परीक्षा -2023 के माध्यम से रिक्तियों की भर्ती के लिए पूरी जानकारी दी होती है. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद, UPPSC उम्मीदवारों के लिए वन-टाइम पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा. इससे वे एक बार पंजीकरण करा सकेंगे और कई परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 30 दिन का समय मिलेगा. बता दें कि अब UPPSC PCS की नई चयन प्रक्रिया से ऑप्शनल सब्जेक्ट को हटा दिया गया है. इसके जगह पर अब उत्तर प्रदेश से जुड़े जनरल नॉलेज के दो पेपर की परीक्षा होगी. इससे पहले UPPSC PCS की मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय अनिवार्य था. इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि UPPSC का नोटिफिकेशन इस सप्ताह में किसी भी समय जारी हो सकता है. UPPSC द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार परीक्षा 14 मई को निर्धारित की गई है. ऐसे में आयोग के पास काफी कम समय बचता है. UPPSC PCS के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए 30 दिन का समय दिया जा सकता है. UPPSC 2023 की परीक्षा पूरे राज्य में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी. इससे  पहले 2 जनवरी को UPPSC Exam Calendar 2023 जारी किया गया था.

Share Now...