जौनपुर धारा, चंदवक। स्वयं सेवी संस्थाओं का उद्देश्य जनकल्याण के लिए केंद्रित होना चाहिए। दबे कुचले शोषित वंचित विकास की मुख्य धारा में आएंगे तभी वास्तव में देश विकसित होगा। उक्त बातें चंदवक में क्षेत्रीय विकास एवं कल्याण समिति के कार्यालय का उद्घाटन सूर्यनाथ सिंह के साथ संयुक्त रूप से करने के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजवादी चिंतक अरुण चौबे ने कही। श्री चौबे ने कहा कि दावे नहीं हकीकत के धरातल पर शोषितों वंचितों के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए काम करना होगा। संस्था के संस्थापक समाजसेवी अजीत सिंह ने संस्था के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था के माध्यम से जरूरतमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए काम करना सुगम होगा। किसानों, मजदूरों, शोषितों, वंचितों, जरूरतमंदों की समस्या के निराकरण के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को संस्था के माध्यम से समस्या से अवगत कराना ज्यादा प्रभावी होगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि समस्या के प्रभावी निराकरण के लिए समिति को अवगत कराएं। इस अवसर पर रामेश्वर सिंह, अरविंद पांडेय, राजेंद्र सिंह, कमलेश राय, मनीष सिंह, मोहन सिंह, प्रधान अमरजीत यादव बाले, राजू सिंह, सुजीत सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
जनकल्याण को समर्पित हो स्वयं सेवी संस्थाएं : अरुण चौबे
Previous article


